जिस जगह मुंबई की बाइक राइडर का हुआ था एक्सीडेंट, ठीक उसी जगह ट्रक और डीजे पिकअप की भिड़ंत में 5 लोगों की गई जान और 5 घायल

Balod Road Accident National Highway 30: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे-30 पर स्थित मरकाटोला घाट के पास खड़े एक डीजे पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जबकि डीजे पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 5 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

खड़े डीजे पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

National Highway 30 Balod Crash: घटना की जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नेशनल हाईवे के मरकाटोला घाट के पास डीजे पिकअप वाहन खड़ा था। पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और खड़े पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में पिकअप सवार युवकों के साथ ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

2 की मौके पर ही गई जान, 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Balod Accident News Purur Police Station: इस भीषण दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुरुर थाना पुलिस अमले ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 3 और गंभीर रूप से घायल युवकों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बाकी बचे 5 घायलों का अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुरुर पुलिस जांच में जुटी, एएसपी ने की पुष्टि

Markatola Ghat Accident Balod: दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के पड़े रहने से नेशनल हाईवे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुरुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रकांत गवर्ना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 घायल हैं। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसों का ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है मरकाटोला घाट

Balod National Highway Accident Update: नेशनल हाईवे-30 पर स्थित मरकाटोला घाटी का यह मोड़ लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले महीने अगस्त में भी इसी जगह पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें मुंबई की प्रसिद्ध बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24 वर्ष) की जान चली गई थी। वह अपने बाइक राइडर ग्रुप के साथ बस्तर की ओर जा रही थीं। लगातार हो रहे हादसों ने इस मार्ग पर प्रशासनिक स्तर पर यातायात सुरक्षा और सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता को फिर रेखांकित कर दिया है।

Also Read: रेल पटरी पर बैठकर खेल रहे थे फ्री फायर, कान में लगा था ईयरफोन, मालगाड़ी की चपेट में आए दोनों बच्चे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button