
रायपुर: Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है यह बैठक दोपहर 12:00 बजे से मंत्रालय में आयोजित की जाएगी इस मीटिंग में जहां एक ओर सरकारी कामकाज से जुड़ी गई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक रूप से विदाई भी दी जाएगी।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कैबिनेट की तरफ से विदाई
Farewell to Chief Secretary Amitabh Jain: कैबिनेट बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मुख्यमंत्री मंडल मुख्य सचिव अमिताभ जैन को उनके सेवाकाल के लिए विदाई देंगे अमिताभ जैन लंबे समय से प्रशासन में अपनी भूमिका निभा रहे थे और अब उनके रिटायरमेंट के साथ ही उन्हें विदाई दी जा रही है।

खाद बीज शिक्षा सत्र और धर्मांतरण विधेयक पर हो सकती है चर्चा
बैठक के एजेंडे में कई बड़े मुद्दे शामिल है जानकारी के मुताबिक खाद बीज के वितरण को लेकर विचार किया जाएगा इसके अलावा नए शिक्षा सत्र की तैयारियों, मानसून सत्र की रूपरेखा और धर्मांतरण रोकथाम विधेयक पर भी चर्चा संभव मानी जा रही है सूत्रों का कहना है कि धर्मांतरण से जुड़े विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।
यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब राज्य में कई प्रशासनिक व सामाजिक मुद्दे चर्चा में है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार कुछ नए ऐलान भी कर सकती है इसमें योजना की क्रियान्वयन, विभागीय समीक्षा और बजट प्रावधानों को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं अब देखना है कि कैबिनेट के मीटिंग में छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक दिशा के लिहाज से अहम मानी जा रही है आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहिए दक्षिण कोसल के साथ।



