
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी जोरदार बारिश
Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग जिले प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना है।
किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
Today Weather News: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 दिनों तक प्रदेशभर में लगातार बारिश होती रहेगी। खासतौर पर रायपुर और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश का अनुमान है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से बचाव की अपील भी की गई है।

4 जिलों में यलो अलर्ट
Today Weather Update: मौसम विभाग ने कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां आज तेज बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने लो-प्रेशर एरिया का असर अब भी बना हुआ है, जिसके चलते सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
Also Read: छत्तीसगढ़ में किराना दुकानों में बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग की कार्रवाई में खुला राज



