VIDEO: नेशनल हेराल्ड मामला: रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा कार्यालय घेरने के दौरान पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने आज पूरे देश के साथ रायपुर में भी बड़ा मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय को घेरने के लिए निकले। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले में केंद्र सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है और भाजपा केवल डराने की राजनीति कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और इस पूरी कानूनी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।

बैरिकेड्स पर रोकी गई भीड़, पुलिस के साथ हुई जमकर धक्का-मुक्की

भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भारी सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स के जरिए बीच रास्ते में ही रोक दिया। जब कार्यकर्ताओं ने पुलिस का घेरा पार करने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी झड़प और धक्का-मुक्की होती रही।

पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए किसी भी कार्यकर्ता को आगे नहीं जाने दिया जिसके बाद कई नेता सड़क पर ही बैठकर विरोध जताने लगे। इस हंगामे और प्रदर्शन के चलते शहर के मुख्य रास्ते पर यातायात व्यवस्था भी काफी देर तक प्रभावित रही।

Also Read: मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना क्या है? छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए संचालित योजना का जाने पात्रता एवं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button