CG Sai Cabinet Meeting: 11 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

रायपुर CG Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

बैठक में राज्य के युवाओं, किसानों और उद्योग जगत से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में कई बड़े और लोकहितकारी फैसले ले सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 जून को साय सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें कई योजनाओं की समीक्षा की गई थी। अब 11 जुलाई की बैठक को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Also Read: ‘लाकड़ा’ की चटनी चखेंगे शाह-नड्डा: छत्तीसगढ़ के शिमला में आज से लगेगी मंत्री, सांसद और विधायकों की क्लास

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button