
Ration Card New Rules 2025: गरीबों को सस्ते दामों पर अनाज देने की सरकारी योजना से जुड़े राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अगर आप भी लंबे समय से राशन दुकान पर नहीं गए हैं, तो ज़रा ध्यान दीजिए, क्योंकि सरकार अब 6 महीने से राशन न लेने वालों के कार्ड रद्द करने वाली है। अनाज
अब 6 महीने से राशन न लेने पर रद्द होगा कार्ड
BPL Card Rules: केंद्र सरकार ने 22 जुलाई 2025 को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) संशोधन आदेश अधिसूचित किया है। इसके तहत यदि कोई कार्डधारक लगातार 6 महीने तक राशन नहीं लेता है, तो उसका राशन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

घर-घर जाकर होगी जांच, फिर e-KYC से होगा कार्ड एक्टिव
Ration Card Update: जिनका राशन कार्ड बंद होगा, उनकी 3 महीने के भीतर घर-घर जाकर जांच की जाएगी। पात्रता की फिर से पुष्टि करने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) किया जाएगा। अगर पात्र पाए जाते हैं तो उनका कार्ड दोबारा एक्टिव किया जाएगा।
25 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट कार्ड की हो सकती है पहचान
Free Ration Yojana: देश में 23 करोड़ राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से एक अनुमान के अनुसार 7% से 18% कार्ड फर्जी या निष्क्रिय हो सकते हैं। इससे लगभग 25 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट कार्ड सामने आ सकते हैं, जो सरकार की सख्त कार्रवाई की वजह बनेंगे।

बच्चों का आधार, दोहरी एंट्री और नई KYC व्यवस्था
- 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार नंबर जोड़ना अब अनिवार्य है।
- राशन कार्ड में 5 साल पूरे होने पर फिर से केवाईसी कराना ज़रूरी होगा।
- जिन लोगों के नाम दो बार हैं, उनके कार्ड 3 महीने के लिए सस्पेंड होंगे और फिर से e-KYC से जांच होगी।
अब ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा नया राशन कार्ड
Online Ration Card Apply: नए नियम के तहत अब राशन कार्ड के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति लागू होगी। हर राज्य की पोर्टल पर प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
ऑनलाइन राशन कार्ड ऐसे बनवाएं – जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
BPL Card Rules: अगर आप भारतीय नागरिक हैं और अब तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- भारतीय नागरिक होना ज़रूरी
- उम्र कम से कम 18 साल
- घर का मुखिया ही आवेदन कर सकता है
- जिनके पास पहले से राशन कार्ड नहीं है
ज़रूरी दस्तावेज़:
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र (शादीशुदा होने पर)
- एलपीजी गैस कनेक्शन की जानकारी
- ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन की प्रक्रिया:
- अपने राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाएं
- “Apply for Ration Card” या “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें
- जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि की जानकारी भरें
- राशन कार्ड का प्रकार (APL, BPL) चुनें
- परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें
राशन कार्ड स्टेटस ऐसे करें चेक
- राज्य की खाद्य विभाग वेबसाइट पर जाएं
- “Ration Card Status” विकल्प चुनें
- एप्लिकेशन नंबर या रसीद नंबर डालें
- स्क्रीन पर स्टेटस देख सकते हैं
क्यों ज़रूरी है राशन कार्ड?
Ration Card Cancellation: राशन कार्ड सिर्फ सस्ता राशन पाने का ज़रिया नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र भी है। इससे आपको सरकारी योजनाओं का लाभ, गैस सब्सिडी, और कई अन्य सरकारी दस्तावेजों में पहचान का प्रमाण मिल जाता है।
सरकार सख्त है, फर्जीवाड़े पर लगाम जरूरी है
Digital Ration System: पिछले साल सरकार ने 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड रद्द किए थे। फिलहाल 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को इस योजना से लाभ मिल रहा है। इसलिए अब नियमों को और कड़ा और पारदर्शी किया जा रहा है।



