
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर अंदरूनी घमासान खुलकर सामने आ गया है। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस नोटिस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। यदि जवाब नहीं मिला तो रवि भगत को पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी गई है।
DMF फंड पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया से मचा बवाल
DMF Fund Controversy: रवि भगत ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर डीएमएफ (DMF – District Mineral Foundation) फंड को लेकर सरकार से सवाल खड़े किए थे।
उन्होंने वीडियो में कहा था कि खनन प्रभावित क्षेत्रों की बदहाली को दूर करने के लिए DMF फंड गांवों में ही खर्च किया जाए, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में अब भी सड़क, पानी और खेती से जुड़े बुनियादी विकास कार्य अधूरे हैं।
“डीएमएफ के पैसा ला दे दो सरकार…” गाने से गरमाई सियासत
BJYM Notice: सिर्फ वीडियो ही नहीं, रवि भगत ने दो दिन पहले एक भावनात्मक गीत के जरिए भी DMF मुद्दे को फिर से उछाला।
उन्होंने गाया —
“डीएमएफ के पैसा ला दे दो सरकार, एकर बदला में उजड़ गे हे हमर गांव गली खेत खार…”
यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस ने इसे लपकते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किया और कहा कि “साय सरकार के कार्यों से उसके अपने लोग ही अब परेशान हैं।”
यह वीडियो राष्ट्रीय नेताओं तक भी पहुंच गया और भाजपा के भीतर इसे लेकर खलबली मच गई।

मंत्री ओपी चौधरी ने दिया जवाब
Ravi Bhagat Viral Video: इस मामले पर जब पत्रकारों ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि “DMF फंड नियमानुसार ही खर्च किया जा रहा है और जरूरत वाली जगहों पर काम भी हो रहे हैं।”
उन्होंने रवि भगत की बात को एक “साधारण मांग” करार देते हुए ज्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन पार्टी संगठन ने इसे गंभीरता से लिया।
पार्टी लाइन से हटकर बोलना पड़ा भारी
Ravi Bhagat: भाजपा हाईकमान ने रवि भगत की पोस्ट और वीडियो को पार्टी लाइन से इतर मानते हुए नोटिस भेजा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इससे विपक्ष को हमला करने का मौका मिला और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।
Ravi Bhagat Video:अब सवाल ये है…
क्या रवि भगत का सवाल वाजिब था या तरीका गलत था?
क्या युवा नेताओं की आवाज को पार्टी में जगह मिल रही है या उन्हें चुप रहना ही बेहतर माना जाता है?




