Sukma Placement Camp: युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का मौका: इजराइल में केयरगिवर भर्ती के 3500 पदों के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, बुजुर्गो के देखभाल का मिलेगी ₹2 लाख तक प्रति माह सैलरी

Sukma Placement Camp: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के शिक्षित और कुशल युवाओं के लिए विदेशों में सरकारी माध्यम से नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इजराइल में ‘होम-बेस्ड केयरगिवर’ (Home-Based Caregiver) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती पूरी तरह से सुरक्षित और जी-टू-जी (Government-to-Government) यानी भारत और इजराइल सरकार के आपसी समझौते के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

भर्ती और वेतनमान का संक्षिप्त विवरण : Caregiver Recruitment in Israel

चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की देखभाल (केयरगिविंग) का कार्य करना होगा। इस नौकरी से जुड़े मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्थाकौशल विकास एवं रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़
कार्य का देशइजराइल (Israel)
पद का नामहोम-बेस्ड केयरगिवर (Home-Based Caregiver)
कुल पदों पर भर्ती3500 पद
रजिस्ट्रेशन की अवधि08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक
अनुमानित मासिक वेतन₹1,50,000 से ₹2,00,000 प्रति माह (6247.67 NIS)
अन्य सरकारी लाभनियोक्ता द्वारा मेडिकल इंश्योरेंस और रहने की बुनियादी व्यवस्था
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (ई-रोजगार पोर्टल)

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड: Caregiver Recruitment 2026

इस अंतरराष्ट्रीय भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए कड़े मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा:

पात्रता बिंदुनिर्धारित मापदंड
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक है।
तकनीकी कोर्समान्यता प्राप्त संस्थान से GDA, ANM, GNM, BSc Nursing या भारत सरकार द्वारा प्रमाणित कम से कम 990 घंटे का केयरगिविंग सर्टिफिकेट कोर्स।
भाषा का ज्ञानअंग्रेजी भाषा में बातचीत करने का व्यावहारिक ज्ञान (Intermediate Level English) अनिवार्य है।
आयु सीमान्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष के बीच।

शारीरिक मापदंड और पासपोर्ट संबंधी शर्ते

चूंकि यह कार्य शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का है, इसलिए विभाग ने इसके लिए कुछ शारीरिक मानक और पासपोर्ट संबंधी नियम भी तय किए हैं:

  • शारीरिक लंबाई: आवेदक की न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर (लगभग 5 फीट) होनी चाहिए।
  • शारीरिक वजन: उम्मीदवार का वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना आवश्यक है।
  • पासपोर्ट की वैधता: आवेदक के पास एक वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए, जिसकी वैधता (Validity) कम से कम 3 वर्ष शेष हो।

भर्ती के लिए विशेष प्रतिबंध और नियम

सुरक्षा और नियमों के तहत कुछ आवेदकों पर इस भर्ती के लिए प्रतिबंध लगाया गया है:

  • आवेदक ने पूर्व में कभी भी इजराइल में काम न किया हो।
  • आवेदक का कोई भी प्रथम-रक्त संबंधी (जैसे- माता, पिता, पति, पत्नी या बच्चे) वर्तमान में इजराइल में न रह रहा हो।

ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन की पूरी प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार घर बैठे या नजदीकी चॉइस सेंटर के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए विदेशों में रोजगार वाले टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Israel में Home-Based Caregiver लिंक का चयन करें।
  • अपनी सभी शैक्षणिक, तकनीकी और व्यक्तिगत जानकारियों को सही-सही दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथि: Caregiver Bharti Important Dates

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन पंजीयनयहाँ क्लिक करें
भर्ती सूचनायहाँ देखें
दूरभाष नंबर07864-284074
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

सुकमा रोजगार कार्यालय की ओर से विशेष चेतावनी

जिला रोजगार अधिकारी सुकमा ने आवेदकों को सचेत करते हुए कहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से शासकीय नियमों के अधीन है। रोजगार विभाग द्वारा दी जाने वाली यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क (Free of Cost) है। किसी भी बिचौलिये, एजेंट या अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं और न ही किसी को कोई शुल्क दें। किसी भी प्रकार के संशय या विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक सीधे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा में संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 07864-284074 पर कॉल कर सकते हैं।

Also Read: Dantewada Sports Coach Recruitment 2026: दंतेवाड़ा में खेल प्रशिक्षकों की सीधी भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button