
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में उस समय सनसनी फैल गई, जब MBBS प्रथम वर्ष के छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु कश्यप के रूप में हुई है, जो बिलासपुर का रहने वाला था। घटना उस दिन हुई, जब उसकी परीक्षा निर्धारित थी।
ऐसे हुआ खुलासा
- सुबह हिमांशु परीक्षा देने नहीं पहुंचा तो साथी छात्रों ने हालचाल जानने के लिए उसके कमरे का रुख किया।
- कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने दरवाजा खुलवाया।
- अंदर देखा तो हिमांशु का शव पंखे से लटका मिला।
- तत्काल इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रबंधन और पुलिस की जानकारी
कॉलेज प्रशासन ने पुष्टि की कि हिमांशु प्रथम वर्ष एमबीबीएस का छात्र था और उसकी परीक्षा चल रही थी। वहीं, पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।
परिजनों का मातम
घटना की खबर मिलते ही हिमांशु के परिजन बिलासपुर से कोरबा पहुंचे। बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Also Read: धमतरी में छात्र ने मोबाइल नही मिलने पर लगाई फांसी, परिजनों ने धान बेचकर देने की कही थी बात



