
Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रही स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा
Dhamtari News: मामला बिरेझर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है। मृतका की पहचान नंदनी सिन्हा (49 वर्ष), पति हरीश राजू सिन्हा, ग्राम सेमरा भखारा निवासी के रूप में हुई है। वह कुरूद ब्लॉक के ग्राम कुंडेल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह नंदनी सिन्हा रोज की तरह स्कूटी (CG 05 AK 2522) से स्कूल गई थीं। दोपहर डेढ़ बजे के करीब छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रही थीं, तभी कोडेबोड मोड़ के पास रायपुर से धमतरी की ओर आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (CG 04 KZ 9974) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
टक्कर के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत कुरूद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
बिरेझर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही और तेज रफ्तार ड्राइविंग बताई गई है।
गांव और स्कूल में शोक का माहौल
शिक्षिका नंदनी सिन्हा की असमय मौत से ग्राम सेमरा और कुंडेल स्कूल में शोक की लहर है। सहकर्मी शिक्षकों ने बताया कि वे मिलनसार और जिम्मेदार अध्यापिका थीं। छात्र-छात्राओं के बीच भी उनकी गहरी पहचान थी। अचानक हुई इस घटना से पूरा स्कूल स्टाफ और गांव के लोग सदमे में हैं।
Also Read: Dhamtari NH 30 Accident: धमतरी NH-30 किनारे बाइक फिसलकर नाली में गिरी, दो लोगों की डूबने से मौत



