Sex Racket in Bhilai: शहर के बीचों बीच होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Sex Racket in Bhilai: दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गदा चौक के पास स्थित ईशा होटल में पुलिस ने छापा मारकर दो युवतियों को एक ग्राहक के साथ पकड़ा। इसके अलावा होटल में मौजूद कुछ जोड़ों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई

Bhilai News: पुलिस को लंबे समय से इलाके में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने सभी होटल और लॉज पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम बनाई। टीम को सूचना मिली कि ईशा होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने दबिश दी और कई लोगों को हिरासत में लिया।

युवतियों को बयान के बाद छोड़ा गया

जांच के दौरान पकड़ी गई युवतियों से बयान दर्ज कराए गए और फिर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने होटल मैनेजर और ग्राहक पर कार्रवाई की है।

युवाओं की संलिप्तता पर भी सवाल

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि होटल में पकड़े गए कई जोड़े 18 से 20 साल की उम्र के हैं। पुलिस अब उनके परिवारों से संपर्क कर रही है।

पुलिस की सख्ती जारी

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि होटल मैनेजर और संबंधित ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि होटल में और कौन-कौन इस धंधे से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सबूत मिलने पर आगे और गिरफ्तारी हो सकती है।

Also Read: Girl Sexual Assault: चाचा की बेटी से नींद की दवा खिलाकर दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button