
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने दो अहम प्रशासनिक नियुक्तियां की हैं। 2009 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी बिपिन मांझी को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्रीनारायण सिंह को राज्य सहकारी अधिकरण, बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है।
सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बिपिन मांझी की नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई है, जबकि श्रीनारायण सिंह को तीन साल के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश जारी-


Also Read: धमतरी में पीएम आवास योजना ग्रामीण की शानदार उड़ान, मगरलोड बना रोल मॉडल



