
Rule Change From 1st July: आज से जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव हो गया है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, रोजमर्रा की जरूरतों और डिजिटल सुविधाओं पर पड़ेगा। इन बदलावों में ट्रेन यात्रा महंगी होने, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य होने और पैन कार्ड के लिए आधार की आवश्यकता जैसे नियम शामिल हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है, MG मोटर की कारें महंगी हुई हैं और UPI पेमेंट सिस्टम में सुरक्षा बढ़ाई गई है। ये सभी नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो चुके हैं।
1. रेल यात्रा हुई महंगी
अब ट्रेन से सफर करना पहले से महंगा हो गया है।
- नॉन-AC ट्रेनों में 1 पैसा/किमी और
- AC क्लास में 2 पैसे/किमी किराया बढ़ा है।
उदाहरण के तौर पर, 1000 किमी की यात्रा पर AC में अब 20 रुपए और नॉन-AC में 10 रुपए ज्यादा खर्च होंगे।
2. तत्काल टिकट के लिए आधार लिंक अनिवार्य
अब IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी है, खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए।
- बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी।
- इससे दलालों और बॉट्स पर लगाम लगेगी और सामान्य यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
3. पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार जरूरी
अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है।
- बिना आधार के पैन के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।
- ई-पैन कार्ड 10 मिनट में ऑनलाइन बन सकता है और डाउनलोड भी किया जा सकता है।
- फिजिकल कार्ड मंगाने पर ₹107 शुल्क और 15–30 दिन का समय लग सकता है।
4. UPI पेमेंट में असली रिसीवर का नाम दिखेगा
अब UPI से ट्रांजैक्शन करते समय आपको केवल असली रिसीवर का बैंक में रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा।
- इससे गलत खाते में पैसे भेजने और ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।
- यह बदलाव सभी UPI ऐप्स पर लागू हो चुका है।
5. MG की कारें हुईं महंगी
JSW-MG मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में 1.5% तक बढ़ोतरी की है।
- कच्चे माल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है।
- यह इस साल दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं।
6. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।
| शहर | नई कीमत | पुरानी कीमत | कमी |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1665.00 | ₹1723.50 | ₹58.50 |
| कोलकाता | ₹1769.00 | ₹1826.00 | ₹57.00 |
| मुंबई | ₹1616.50 | ₹1674.50 | ₹58.00 |
| चेन्नई | ₹1823.50 | ₹1881.00 | ₹57.50 |
जुलाई 2025 की शुरुआत आम आदमी की जेब और जीवनशैली दोनों पर असर डालने वाली है। यात्रा से लेकर टैक्स और रसोई तक, इन बदलावों को जानना और समझना बेहद जरूरी है।



