
CG Excise Department Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के आबकारी विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी इस नई सूची में कुल 167 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। जिला स्तर के बड़े अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर तैनात कर्मचारियों को नई जगहों पर भेजने का आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित अमले को तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने को कहा गया है।
जिला अधिकारियों से लेकर निचले कर्मचारियों तक का हुआ स्थानांतरण
CG Excise Transfer List: जारी आदेश के मुताबिक इस प्रशासनिक फेरबदल में विभाग के हर स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। लिस्ट में 6 जिला आबकारी अधिकारियों (DEO) का तबादला किया गया है, जबकि 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त मैदानी स्तर पर काम करने वाले 57 आबकारी उप निरीक्षकों और 39 आबकारी आरक्षकों को भी नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। कार्यालयीन कामकाज से जुड़े 12 क्लर्क, 8 वाहन चालक और 8 भृत्यों का भी स्थानांतरण हुआ है।
6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को मिली पहली नई पदस्थापना
Raipur Excise News Update: इस जंबो ट्रांसफर सूची की एक मुख्य विशेषता यह है कि इसमें प्रशिक्षण पूरा कर चुके 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। विभाग ने इन नए अफसरों को सीधी पोस्टिंग देते हुए अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन का मानना है कि इस व्यापक बदलाव से आबकारी राजस्व वसूली में तेजी आएगी और जिलों में अवैध मदिरा विक्रय व तस्करी पर लगाम लगाने में प्रशासनिक स्तर पर नई कसावट देखने को मिलेगी।



