
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां होंगी तेज
Weather News: मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसूनी प्रभाव कल से बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को जनकपुर भरतपुर क्षेत्र में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे: कुछ जिलों में भारी बारिश
Today Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हुई, जिनमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
Chhattisgarh Rain: मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद शामिल हैं।
वज्रपात और भारी बारिश की आशंका
Heavy Rain Alert: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश की आशंका है। खासकर उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से सटे जिलों में ज्यादा प्रभाव देखा जा सकता है।
राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
Today Raipur Weather Update: रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।



