Video: धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में ‘घर वापसी’: मुस्लिम युवक सलमान बना राजवीर

रायपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में चल रहे हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में धर्म परिवर्तन का एक बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को आयोजित दिव्य दरबार में एक मुस्लिम युवक और एक ईसाई परिवार ने पुनः हिंदू धर्म में वापसी की है।

सलमान खान ने अपनाया सनातन धर्म, मिला नया नाम ‘राजवीर’

मुर्रा भट्टी निवासी सलमान खान ने हनुमंत कथा के मंच पर सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। सलमान ने बताया कि वह पहले भी पूजा-पाठ करते थे, लेकिन घर वाले उन्हें मना करते थे। घर वापसी के कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने भी सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सलमान को मंत्र पढ़कर गंगाजल पिलाया और कहा कि “आज से सलमान ‘राजवीर’ के नाम से जाना और पहचाना जाएगा।” शास्त्री महाराज ने सलमान से यह भी कहा कि वह एक शपथपत्र बनाकर इसकी एक कॉपी कलेक्टर को ज़रूर दें।

इसी दौरान, ओडिया समाज की बिन्दु बाई और निर्मला ने भी ईसाई धर्म छोड़कर फिर से हिंदू धर्म अपनाकर ‘घर वापसी’ की। यह परिवार कई साल पहले ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गया था।

Also Read: राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, 6 लोग हिरासत में; आधी रात थाने का घेराव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button