नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी में मिला युवक का शव, ह.त्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

नवा रायपुर स्थित फिल्म सिटी के निर्माणाधीन मैदान में बुधवार को एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। सुनसान जगह पर शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है जहां इस रहस्यमयी मौत ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया है ताकि घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए जा सकें। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक नजरिए से पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है लेकिन अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। पुलिस टीम पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Also Read: कोंडागांव में गौ ह.त्या को लेकर बवाल: लंजोड़ा गांव में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button