
CG Weather Yellow Alert: छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने दस्तक देने में कोई देरी नहीं की है। बल्कि उम्मीद से करीब 14 दिन पहले ही मानसून ने प्रदेश में एंट्री मार ली है। मानसून की शुरुआती बारिश ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन मौसम विभाग ने साथ ही चेतावनी भी जारी की है।
कई जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश का खतरा
CG Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो मानसून के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां हुआ येलो अलर्ट जारी?
रायपुर मौसम केंद्र की तरफ से जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं —
धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
इन जिलों में है ज्यादा खतरा, ऑरेंज अलर्ट घोषित
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो कि ज्यादा खतरे का संकेत है।
ये जिले हैं —
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली।
यहां तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी पूरी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
पहले ही हो चुकी है प्री-मानसून की झलक
गौरतलब है कि मानसून की एंट्री से पहले ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में प्री-मानसून की झलक देखने को मिल चुकी थी। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
क्या करें, क्या न करें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें। खेतों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे जाने से बचें। सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए रखें।



