CG Patwari Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती, आदेश जारी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति, देखें डिटेल

CG Patwari Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। शासन द्वारा 6 सितंबर 2026 को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार, विभिन्न जिलों में स्वीकृत इन रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया सेवा भर्ती नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के उन हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

पटवारी भर्ती जानकारी CG Patwari Bharti 2026

भर्ती विवरण (Job Details)महत्वपूर्ण जानकारी
पद का नाम (Post Name)पटवारी (Patwari)
विभाग (Department)राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़
कुल पदों की संख्या (Total Posts)200 पद (सीधी भर्ती)
परीक्षा का आयोजन (Exam Agency)छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
भर्ती क्षेत्र (Job Location)छत्तीसगढ़ के 26 जिले
आवेदन का माध्यम (Mode of Application)ऑनलाइन (व्यापमं के आधिकारिक पोर्टल के जरिए)
योग्यता एवं आयु सीमा (Eligibility & Age)व्यापमं द्वारा जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन के अनुसार
अधिसूचना तिथि (Notification Date)6 सितंबर 2026 (मंजूरी आदेश जारी)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहां क्लिक करें

व्यापमं के माध्यम से होगी पूरी चयन प्रक्रिया: CG Patwari Bharti 2026 Selection Process

CG Vyapam New Recruitment: पटवारियों के इन पदों पर चयन की पूरी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) को सौंपी गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। व्यापमं के आधिकारिक पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव दर्ज होने के तुरंत बाद आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और कर्मचारी चयन मंडल को पत्र भेजकर आगे की प्रशासनिक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

26 जिलों में पदों का आवंटन, जानिए कहां हैं सबसे ज्यादा सीटें

Chhattisgarh Patwari Recruitment 2026: शासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक यह भर्ती राज्य के 26 जिलों में की जाएगी। सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में स्वीकृत किए गए हैं। प्रमुख जिलों में पदों का ब्योरा इस प्रकार है:

इन जिलों में मिलेगी नियुक्ति CG Patwari Bharti 2026

क्र. (S.No.)जिला (District)पद (Posts)
1बलौदाबाजार-भाटापारा5
2सारंगढ़-बिलाईगढ़15
3गरियाबंद15
4धमतरी4
5महासमुंद5
6दुर्ग3
7बालोद15
8बेमेतरा15
9राजनांदगांव8
10खैरागढ़-छुईखदान-गंडई15
11मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी10
12कबीरधाम (कवर्धा)10
13कोंडागांव2
14उत्तर बस्तर कांकेर10
15नारायणपुर2
16सुकमा2
17गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5
18मुंगेली5
19कोरबा7
20रायगढ़6
21जांजगीर-चांपा7
22सक्ती10
23बलरामपुर-रामानुजगंज10
24जशपुर8
25कोरिया2
26मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर4
कुल (Total)26 जिले200

आरक्षण नियमों का पालन और विस्तृत विज्ञापन का इंतजार: CG Patwari Bharti Notification

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की प्रक्रिया में राज्य में लागू प्रचलित आरक्षण नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। हालांकि, आवेदन की शुरुआती व अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पाठ्यक्रम और आवेदन शुल्क से जुड़ी विस्तृत जानकारी व्यापमं द्वारा जारी किए जाने वाले मुख्य भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी के लिए व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं।

बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: महत्वपूर्ण लिंक CG Patwari Bharti 2026 Online Links

विवरणआधिकारिक लिंक / पोर्टल
छत्तीसगढ़ पुलिस आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन एवं भर्ती पोर्टलयहां क्लिक करें
पटवारी भर्ती 2026 अपडेटयहां क्लिक कर जुड़े रहें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button