CG Job Alert: अंबिकापुर और पेंड्रा में 600+ पदों पर भर्ती का ऐलान, बिना परीक्षा ऐसे पाएं अपनी मनपसंद नौकरी! आवेदन शुरू

CG Rozgar Mela 2026: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिलों के युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। दोनों जिलों में विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा 600 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवा इन मेलों में भाग लेकर योग्यतानुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

अंबिकापुर रोजगार मेला (320 पद): Ambikapur Rozgar Mela 2026:

अंबिकापुर जिले में शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से तकनीकी एवं गैर-ततकनीकी क्षेत्रों के लगभग 320 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • मेला की तिथि (Event Date): 18 अगस्त 2026
  • समय (Time): प्रातः 11:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक
  • स्थान (Location): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही रोजगार मेला (280 पद) Gaurela-Pendra-Marwahi Rozgar Mela 2026

जीपीएम जिले में 5 निजी नियोजकों द्वारा कुल 280 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, वेल्डर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर और सेल्स से जुड़े अन्य पद शामिल हैं।

  • मेला की तिथि (Event Date): 21 अगस्त 2026
  • समय (Time): प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • स्थान (Location): शासकीय आईटीआई परिसर, गौरेला, जीपीएम (छत्तीसगढ़)

आवश्यक निर्देश और प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में शामिल होना पूरी तरह से निःशुल्क है।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही संपर्क नंबर-

तीरथराम मरकाम मो. 9754094200, निर्मल कांछी मो. 9926354144 एवं सूरज शर्मा मो. 8962989216

महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स (Important Links)

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही रोजगार मेलायहाँ देखें
अंबिकापुरयहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)यहाँ क्लिक करें
रोजगार मेला अपडेट (Job Mela Update)यहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरी (Other Govt Jobs)यहाँ क्लिक करें

Also Read: CG New Job Vacancy 2026: इस जिले में निकली 100 पदों पर सीधी भर्ती: बिना परीक्षा पाएँ 18,000 सैलरी वाली नौकरी, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button