
रायपुर – CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। बीते चार से पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है और नदियों-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Weather News: मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
Orange Alert: जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और सरगुजा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
येलो अलर्ट वाले जिले:
Yellow Alert: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित कुल 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
Today Weather Update: मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने, नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
Also Read: Hirakud Dam: महानदी में उफान: हीराकुंड डैम के खुले 12 गेट, देखें Video



