Video: राजधानी रायपुर की थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर: राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और धुएं से पूरा इलाका दहशत में आ गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

जनहानि की सूचना नहीं

अभी तक इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्ट्री परिसर से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

देखिये वीडियो-

Also Read: VIDEO: “IAS अफसर CM को गुमराह कर रहे” : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का बड़ा आरोप, 4 अक्टूबर को सीएम हाउस में धरने में बैठेंगे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button