Dhamtari Crime: धमतरी जिले में दामाद ने की टंगिया से सास की हत्या, पत्नी से विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम

धमतरी. Dhamtari Crime: धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम हिंछापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए दामाद ने अपनी सास पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में था आरोपी

Dhamtari News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुरेश कमार (21 वर्ष), निवासी कोटाभर्री, सुबह से शराब के नशे में था। वह अपनी पत्नी कुलेश्वरी से मारपीट कर रहा था। डर के कारण पत्नी घर से भाग निकली। इसके बाद आरोपी पत्नी की तलाश में सास के घर पहुंचा।

डांट पर भड़का, टंगिया से किया वार

घर पहुंचने पर सास ने जब आरोपी को डांटा तो वह बुरी तरह भड़क गया। गुस्से में उसने अपने पास रखे टंगिया से सास जगोतीन बाई कमार (40 वर्ष) पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गले, कान और पीठ पर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

FIR दर्ज, आरोपी सलाखों के पीछे

घटना की सूचना ग्राम हिंछापुर निवासी छोटेलाल ध्रुव (32 वर्ष) ने थाना सिहावा में दी। पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी सुरेश कमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read: धमतरी के टिपानी गांव में करंट की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button