CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें बुनकरों और महिला समूहों को 9.41 करोड़ की सौगात, अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR, CHO का प्रदर्शन, सर्राफा कारोबारी काफिला विवाद, डीएड अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, बस्तर ओलंपिक का आगाज, हार्वेस्टर हादसे में मौत, मानपुर में डिजिटल शिक्षा ठप, प्रशासनिक लापरवाही और धान खरीदी पर सियासत समेत पढ़ें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।:

Table of Contents

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला समूहों को 9.41 करोड़ की सौगात

दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और सिलाई कार्य से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने 302 बुनकर सहकारी समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को उनके श्रम का 9 करोड़ 41 लाख रुपए का पारिश्रमिक आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित कर दिया है, जिससे परिवारों में उत्साह का माहौल है।

चार करोड़ की वसूली और मारपीट मामले में अनवर ढेबर समेत 6 पर एफआईआर

राजधानी रायपुर के गंज थाने में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के खिलाफ चार करोड़ रुपये की जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत के अनुसार, लाभांडी की जमीन के पुराने सौदे को लेकर होटल वेलिंटन में उनके साथ मारपीट की गई थी।

CHO का स्वास्थ्य संचालनालय के सामने प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने लंबित प्रोत्साहन राशि और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को प्रदेशभर के सैकड़ों सीएचओ ने नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य भवन का घेराव किया और अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मूल वेतन में इंसेंटिव समायोजन की मांग उठाई।

सर्राफा कारोबारी कार्तिक गिरि के काफिले में नियमों की धज्जियां उड़ने पर सवाल

राजधानी रायपुर में एक निजी सर्राफा कारोबारी कार्तिक गिरि के लग्जरी वाहनों के काफिले के आगे पुलिस की आधिकारिक स्कॉर्पियो गाड़ी चलने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में काफिले के लोग खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि किस आधार पर निजी आयोजन के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन पर डीएड अभ्यर्थियों को पुलिस किया गिरफ्तार

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 321 दिनों से संघर्षरत छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को घसीटकर बसों में बैठाया और सेंट्रल जेल ले गई, जिससे अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण का भव्य आगाज

ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाले ‘बस्तर ओलंपिक’ के तीसरे संस्करण का उत्साहपूर्वक आगाज हो गया है। इस वर्ष संभाग के सातों जिलों से रिकॉर्ड 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 11 खेल विधाएं शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में दिव्यांगों के साथ-साथ करीब 500 आत्मसमर्पित माओवादी खिलाड़ी भी अपना दम दिखाएंगे।

हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौt

हजारों किलोमीटर दूर विदेश में रहने के बावजूद छत्तीसगढ़ियों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव कम नहीं हुआ है। नाचा-यूएई (NACHA-UAE) के बैनर तले प्रवासी परिवारों ने छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के जरिए अपनी समृद्ध संस्कृति की अनूठी झलक पेश की गई।

मानपुर के स्कूलों में एक करोड़ खर्च के बाद भी डिजिटल शिक्षा ठप

मोहला-मानपुर जिले के चार अलग-अलग हायर सेकेंडरी स्कूलों में डीएमएफ फंड से 25-25 लाख रुपये की लागत से बनाए गए हाईटेक डिजिटल क्लासरूम प्रशासनिक उदासीनता के चलते शोपीस बनकर रह गए हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर ऑपरेटर और शिक्षकों के लिए उचित प्रशिक्षण के अभाव में लाखों रुपये के डिजिटल उपकरण धूल फांक रहे हैं, जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मोहला-मानपुर में डिजिटल शिक्षा के नाम पर प्रशासनिक लापरवाही उजागर

जिले के भर्रीटोला, दनगड़, गोटाटोला और कौड़ीकसा स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम की स्थापना तो कर दी गई, लेकिन जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन न होने से शासन की योजना पर सवालिया निशान लग गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे फंड का दुरुपयोग करार दिया है, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द ही सभी तकनीकी कमियों को दूर कर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज

प्रदेश में आगामी धान खरीदी सीजन, पटवारियों की हड़ताल और किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां सरकार पुख्ता प्रबंध और अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष और विभिन्न संगठनों द्वारा प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

Also Read: सीएम साय का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब सोलर पैनल पर मिलेगी डबल सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button