CG Prayogshala Paricharak Admit Card 2025 Download Link: CG व्यापम प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

CG Prayogshala Paricharak Admit Card 2025 Download Link: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (HCIV25) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसे व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Admit Card: इस परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से 1:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में होगी।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड? Prayogshala Paricharak Admit Card Download

  1. CG व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें
  3. प्रयोगशाला परिचारक (HCIV25) परीक्षा लिंक चुनें
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरें और सबमिट करें
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर निकालें

यदि एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं दिखाई दे रहा है, तो परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर जाएं।

विवरणलिंक
विभागीय वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
परीक्षा सूचनायहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्डडाउनलोड लिंक

क्या-क्या लाना जरूरी होगा?

CG Lab Attendant Exam: परीक्षा केंद्र पर नीचे दिए गए मूल पहचान पत्रों में से कोई एक अनिवार्य रूप से लाना होगा:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मतदाता पहचान पत्र
  • स्कूल/कॉलेज का फोटोयुक्त परिचय पत्र
  • फोटोयुक्त अंकसूची

फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी निर्देश

  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचें
  • परीक्षा के 15 मिनट पहले (10:45 बजे) मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा
  • हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनें
  • फुटवियर में चप्पल पहनें
  • कान में कोई गहना या आभूषण वर्जित है
  • परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी पूरी तरह से वर्जित हैं
  • परीक्षा के पहले और आखिरी 30 मिनट के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है
  • उत्तर लिखने के लिए सिर्फ काला या नीला बाल पेन ही प्रयोग करें

हेल्पलाइन नंबर

अगर परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से संबंधित किसी तरह की समस्या हो तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 0771-2972780
📱 8269801982
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कुछ और जरूरी बातें

  • एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा
  • व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखें
  • चयन/प्रवेश के समय एडमिट कार्ड मांगा जा सकता है
  • निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है

अगर आपने CG प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है, तो बिना देर किए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना और जरूरी दस्तावेज साथ रखना बिल्कुल न भूलें।

Also Read: District Court Dantewada Vacancy 2025: जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में कार्यालय सहायक और भृत्य के पदों पर भर्ती, 5वीं और 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button