
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को जहां दिनभर बादल छाए रहे, वहीं हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
दुर्ग बना सबसे गर्म जिला
Weather News: प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.8 डिग्री के साथ दुर्ग में ही सबसे कम रहा।
बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?
बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई:
- बम्हनीडीह – 17 सेमी
- अकलतरा – 14 सेमी
- घरघोड़ा – 13 सेमी
- जांजगीर और बिलासपुर – 12 सेमी
- पेंड्रा और लोरमी – 11 सेमी
- नवागढ़, भोथिया, चांपा, बोदरी, मनेंद्रगढ़ – 10 सेमी
अन्य इलाकों में बारिश अपेक्षाकृत कम रही।
बारिश की वजह क्या है?
Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण (7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ) के कारण यह मौसमीय बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है, वहीं कुछ जगहों पर भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
अगले 24 घंटों के लिए जिन जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा), बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है, वे हैं:
- दक्षिण और बस्तर क्षेत्र: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव
- मध्य और उत्तर क्षेत्र: गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट (अगले 3 घंटे के लिए)
IMD Alert: बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।



