
रायपुर: CG NHM Employees Terminated: छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो चुका है। सरकार ने 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की। इसके बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
सूरजपुर में सबसे ज्यादा बर्खास्तगी
NHM Employees Protest: बुधवार को सूरजपुर जिले में 594 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया। इससे पहले 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा जिले में भी कार्रवाई की गई थी। बलौदाबाजार में 160 से ज्यादा और कोरबा में 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई थीं। इस तरह अब तक कुल 794 NHM संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है।
रायपुर में जेल भरो आंदोलन की तैयारी
NHM Employees Protest Update: इधर, कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया गया है। इसमें राज्यभर से करीब 10 हजार कर्मचारी शामिल होने की संभावना है।
क्या है कर्मचारियों की मांग
CG NHM Strike: संविदा कर्मियों की मुख्य मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और सेवा शर्तों में सुधार किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनके साथ स्थायी कर्मचारियों जैसा व्यवहार नहीं हो रहा है।
सरकार और NHM कर्मियों के बीच यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि रायपुर में होने वाले जेल भरो आंदोलन के बाद हालात किस दिशा में जाते हैं।
Also Read: Teacher Bharti Scams: 2007 के शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में कार्रवाई तेज, तीन आरोपी गिरफ्तार



