CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में विदाई के समय मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक हुई बरसात से सड़कों पर पानी जमा हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी, समता कॉलोनी, डीडीनगर, कबीरनगर और चंद्रशेखर नगर जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। शाम होते-होते तेज बारिश थम गई, लेकिन रिमझिम बौछारें रात तक जारी रहीं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Today Weather News: मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
अलर्ट वाले जिले:

  • बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है।

17 सितंबर से कम होगी बारिश की तीव्रता

CG Weather Update Today: विभाग के अनुसार 17 सितंबर से गरज-चमक के साथ वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी। हालांकि आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल

IMD Alert: पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

  • खड़गवा, चांपा, पचपेड़ी और बम्हनीडीह: 7 सेमी
  • बेलगहना, बिहारपुर: 6 सेमी
  • बलौदा, पसान, सकोला, नवागढ़, चिरमिरी, शिवरीनारायण, बिलाईगढ़, जैजैपुर, भटगांव, कुकरेल: 5 सेमी
  • कई अन्य जिलों में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

बच्चों और कामकाजी लोग भी भीगे

दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद हुई झमाझम बारिश के समय कई स्कूलों की छुट्टी हुई, जिससे बच्चे भीगते हुए घर लौटे। कामकाजी लोगों को भी अचानक बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

चक्रवाती परिसंचरण का असर

Today CG Weather News: मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसी कारण अगले दो दिनों तक कई जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

Also Read: महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने चलाया जाएगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button