CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें समेत भुइंया सॉफ्टवेयर हैक कर 36 लाख का लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन, शिक्षा विभाग में 94 प्रधानपाठकों की पोस्टिंग रद्द, मुख्यमंत्री साय ने दक्षिण कोरिया में निवेशकों को दिया न्योता, बस्तर और सुकमा में बाढ़ से हालात बिगड़े, हाईकोर्ट का नोटिस भेजने में बड़ा फैसला, आयुष्मान के भुगतान के लिए 375 करोड़ जारी, धर्मांतरण मामले में पास्टर सहित 8 पर केस, राशन न मिलने पर दोबारा खुलेगा पोर्टल, खाद्यान आत्मनिर्भरता में छत्तीसगढ़ बना देश का मॉडल पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
765 एकड़ जमीन में फर्जीवाड़ा: भुइंया सॉफ्टवेयर हैक कर 36 लाख का लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
Land Scam Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े जमीन और बैंक लोन घोटाले का खुलासा हुआ है। नंदिनी थाना पुलिस ने जांच कर भिलाई के सेक्टर-05 निवासी नंद किशोर साहू को गिरफ्तार किया है, जिस पर भुइंया सॉफ्टवेयर के जरिए जमीन का फर्जी बंटवारा कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 36 लाख रुपये का बैंक लोन लेने का आरोप है। यह मामला अछोटी और मुरमुंदा गांव का है, जहां जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी खसरा नंबर तैयार किए गए और एसबीआई की नंदिनी शाखा से ऋण लिया गया। इस घोटाले में दिनू राम यादव और एस. राम बंजारे ने मिलकर साजिश रची थी। बैंक से प्राप्त रकम का बड़ा हिस्सा नंद किशोर के खाते में गया, जिसने उसमें से 20 लाख रुपये अपनी निजी कंपनी “भिलाई–दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी” में निवेश किए। पुलिस ने आरोपी को 27 अगस्त को गिरफ्तार किया और बीएनएस व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अभी जारी है और और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय आयोजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी करेंगे संवाद
Chhattisgarh Sports Day 2025: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त से 31 अगस्त तक रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। “एक घंटा खेल के मैदान में” थीम पर हो रहे इस आयोजन के पहले दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शशांक सिंह (क्रिकेट), श्रेयांश जायसवाल (बैडमिंटन), किरण पिस्दा (फुटबॉल), और मृणाल चौबे (हॉकी) जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खिलाड़ियों से अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ, खेल चोट, न्यूट्रिशन और करियर गाइडेंस पर भी विशेषज्ञ सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग में गड़बड़ी: 94 प्रधानपाठकों की अवैध पोस्टिंग रद्द, बड़ी कार्रवाई
School Teachers Posting Scam: कांकेर। जिला शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद पदस्थापना में भारी अनियमितता सामने आई है। जांच में सामने आया कि कई प्रधानपाठकों ने सेटिंग के जरिए काउंसिलिंग में मिली जगह को बदलवाकर मनचाही पोस्टिंग करवा ली थी। जांच के बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने 94 प्रधानपाठकों की पोस्टिंग को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। अब सभी को पुनः काउंसिलिंग में मिली मूल पदस्थापनाओं पर भेजा जाएगा। यह मामला तब सामने आया जब शिक्षक संघों ने अनियमितता की शिकायत करते हुए प्रदर्शन किया। जांच में 320 पदों के लिए हुए आदेशों में से 94 मामलों में अनधिकृत परिवर्तन की पुष्टि हुई है।
छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न आत्मनिर्भरता की ओर ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री साय की अहम भूमिका
रायपुर। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर राज्य ने खाद्यान्न उत्पादन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य न केवल खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि PDS का एक राष्ट्रीय मॉडल भी बन चुका है। वर्ष 2000 में जब राज्य का गठन हुआ था, तब भंडारण, वितरण और किसानों को फसल का उचित मूल्य देने में कई चुनौतियां थीं। लेकिन आज छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सुरक्षित भंडारण और पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू है, जो अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन चुकी है।
बस्तर में भारी बारिश से हालात बिगड़े, 85 परिवारों ने घर खाली किए
Bastar Sukma Flood Update: लोहंडीगुड़ा। मांदर गांव में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। यहां 85 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एसडीआरएफ ने 15 ग्रामीणों को बचाया और 5 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। झीरम घाटी मार्ग पर कार बहने की घटना में रायपुर निवासी एक परिवार लापता है। प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: अब नोटिस और दस्तावेज स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे
Chhattisgarh High Court Speed Post Notice: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब कोर्ट से संबंधित नोटिस और दस्तावेज स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे। इससे पक्षकारों को नोटिस समय पर प्राप्त होंगे और बहानेबाजी की गुंजाइश नहीं रहेगी। साथ ही, लापरवाही पर जवाबदेही तय की जा सकेगी।
तीन माह का राशन नहीं ले पाए लोगों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल
Ration Portal Reopen APL Card: जिन APL कार्डधारकों ने तकनीकी कारणों से तीन माह का राशन नहीं ले पाया था, उनके लिए सरकार पोर्टल फिर से खोलने जा रही है। जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है। नई मशीनों के इंस्टालेशन के बावजूद सर्वर स्लो होने की समस्या बनी हुई है, जिससे अंगूठा स्कैन करने में दिक्कत हो रही है।
आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान के लिए 375 करोड़ की पहली किस्त जारी
Ayushman Bharat Payment Released: रायपुर। राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के बकाया भुगतान को लेकर 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अब भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईएमए का दावा है कि अस्पतालों का कुल 750 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अब भी लंबित है, जिसको लेकर अस्पतालों ने 1 सितंबर से योजना के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी दी थी।
प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास, पास्टर सहित 8 पर केस दर्ज
Pastor Arrested for Religious Conversion: बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में एक पोल्ट्री फार्म में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था। हिंदू संगठनों की सूचना और विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पास्टर संजीव सूर्यवंशी सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल से धार्मिक सामग्री जब्त की गई है और पूछताछ जारी है।
दक्षिण कोरिया में CM साय का निवेशकों को आमंत्रण, छत्तीसगढ़ को बताया निवेश के लिए उपयुक्त राज्य
Vishnudeo Sai South Korea Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सियोल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में कोरियाई निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में जल, खनिज, ऊर्जा, स्टील, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी जैसे क्षेत्रों में भरपूर संभावनाएं हैं। सिंगल विंडो सिस्टम और उद्योग अनुकूल नीति के जरिए सरकार हर निवेशक को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Also Read: CM साय ने जापानी कंपनी को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित, होंगे कई फायदे



