CG Teacher New Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 854 पदों पर निकली व्याख्याता शिक्षक की भर्ती, देखें विषयवार सीटों का पूरा विज्ञापन

CG Teacher New Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता के 854 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में घोषित 5,000 शिक्षक पदों की भर्ती कड़ी के तहत यह पहली बड़ी प्रक्रिया शुरू की गई है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।

ई और टी संवर्ग के तहत बांटे गए हैं पद

Chhattisgarh DPI Lecturer Bharti News: लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों को दो मुख्य संवर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें ई-संवर्ग (एजुकेशन) की शालाओं के लिए कुल 424 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा टी-संवर्ग (ट्राइबल) की शालाओं में नियुक्ति के लिए 430 पद रखे गए हैं। दोनों ही संवर्गों में विषयवार रिक्तियों की स्पष्ट सूची तैयार की गई है, ताकि आवेदकों को आवेदन करते समय आसानी हो।

विषयवार रिक्तियों का पूरा ब्योरा

CG VYAPAM Teacher Recruitment 2026: भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 अलग-अलग विषयों के व्याख्याता पदों को भरा जाना है। इसमें भाषा और कला संकाय के साथ-साथ विज्ञान के विषय भी शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप विषयवार रिक्त पदों की स्थिति देख सकते हैं:

विषय का नामरिक्त पदों की संख्या
हिंदी120
अंग्रेजी120
संस्कृत120
भौतिकी (Physics)94
राजनीति शास्त्र100
इतिहास100
भूगोल100
अर्थशास्त्र100

29 नवंबर को आयोजित हो सकती है लिखित परीक्षा

CG DPI Recruitment Notification Updates: व्याख्याता पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB / व्यापम) द्वारा किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 तय की गई है। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती और अंतिम तिथि से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन व्यापम की ओर से जल्द ही जारी होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें होंगी तय

CG School Education Teacher Jobs: भर्ती से जुड़ी आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा और आरक्षण नियमों का विस्तृत ब्योरा अंतिम विज्ञापन में मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को राज्य सरकार के अधीन रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Also Read: CG Cooperative Bank Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में 1,360 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी, जानिए किस जिले में कितने पदों में होगी नियुक्ति

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button