CG Weather Update Today: चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के बाद बदलेगा मौसम, छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, इन जिलों में पड़ेगा कड़ाके की ठंड

CG Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात अकवान का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगभग थम गया है और मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे वहां ठंड बढ़ने के आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

अगले चौबीस घंटे शुष्क रहेगा मौसम

Cyclone Akvan Chhattisgarh Impact: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के 1 या 2 स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई और बारिश का असर काफी कम हो चुका है। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ और अगले 24 घंटे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रायपुर में आंशिक बादलों के बीच ऐसा रहेगा पारा

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान का हाल

CG Today Weather News: 23 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें गरियाबंद में सबसे अधिक 20.5 डिग्री रहा। रायपुर में 20.4, बालोद और बलरामपुर में 20.1, बिलासपुर में 20, कोरबा में 19.8, राजनांदगांव और सूरजपुर में 19.5, कबीरधाम में 19.3, बेमेतरा में 19, मुंगेली में 18.6 और दुर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, वहीं सक्ती और सरगुजा में 18, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 और बस्तर में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर में बढ़ेगी ठंड और मध्य-दक्षिण में स्थिरता

CG Weather Cold Alert 2026: मौसम विभाग ने बताया कि इस समय कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है, जिससे मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से ठंड का असर बढ़ेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

Also Read: Shyam Bihari Jaiswal: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले अब 3 से 4 बच्चे पैदा करने में कोई हर्ज नहीं

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button