CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का चेतावनी, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधि तेजी से बनी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में रायपुर और मुंगेली जिले के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक हुई कुल बारिश सामान्य आंकड़े से करीब 5 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

CG Today Weather News: मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राजधानी रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। बादलों की मौजूदगी और बीच-बीच में होने वाली फुहारों से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी दर्ज की गई बारिश

Chhattisgarh Rain Alert: बीते 24 घंटों के दौरान रायपुर शहर में 12 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं मुंगेली जिले के पथरिया में सबसे ज्यादा 16 सेंटीमीटर और लोरमी में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। लाभांडी और लालपुर इलाकों में 10-10 सेंटीमीटर, जबकि भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेंटीमीटर वर्षा हुई है। तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश के अन्य इलाकों में भी जमकर बरसे बादल

CG Weather News Today: राज्य के अन्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी मानसून की स्थिति बेहतर बनी हुई है। डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी और लोहांडीगुड़ा में 7 सेंटीमीटर तक पानी बरसा है। इसके अलावा कुरुद, कपू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा क्षेत्र में 6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन इलाकों में हुई बारिश से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में बड़ी राहत मिली है।

Also Read: Shashank Singh Left CG Team: ‘छत्तीसगढ़ के लिए ही खेलना चाहता था पर गाली नहीं सुन सकता’: IPL स्टार शशांक सिंह का झलका दर्द, छोड़ा अपना राज्य, जानिए शशांक के आरोपों पर क्रिकेट संघ का पलटवार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button