CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट: नदी नाले उफान पर, बस्तर समेत कई जिलों में चेतावनी, जानिए आपके जिले का हाल

CG Weather Update Today:  छत्तीसगढ़ में मानसूनी हवाओं की वजह से राज्य भर में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई, जबकि दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, इसके बाद मानसूनी गतिविधियों की रफ्तार धीमी होने लगेगी और अगले तीन दिनों में वर्षा का असर काफी हद तक कम हो जाएगा।

अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग में तेज बारिश के आसार

CG Today Weather News: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। रायपुर, दुर्ग और मध्य छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में भी मध्यम दर्जे की वर्षा का सिलसिला बना रहेगा। प्रशासन ने नदी, नालों और निचले जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर अवदाब में बदला

CG Monsoon Update: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र बीते 24 घंटों में अवदाब में बदल गया है। यह मौसमी चक्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए निष्प्रभावी हो जाएगा। इस सिस्टम के प्रभाव से फिलहाल राज्य की हवा में नमी बनी हुई है, लेकिन अगले दो दिनों के भीतर बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी दर्ज की जाएगी।

जानिए अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

CG Today Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 अगस्त को दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 1 अगस्त से बारिश का दायरा घटने लगेगा और केवल दक्षिणी जिलों में ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी। 2 अगस्त से पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में गिरावट आएगी, जिससे ज्यादातर स्थानों पर केवल बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा ही दर्ज होगी।

तापमान में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव

Today Weather Update: बारिश और बादलों की मौजूदगी के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। अनुमान जताया गया है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुककर हो रही बौछारों से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Also Read: PM Fasal Bima Yojana: छत्तीसगढ़ में कम बारिश की चिंता के बीच किसानों के लिए सुरक्षा कवच, फसल खराब होने पर 72 घंटे में देनी होगी सूचना, शुरू हुआ फसल बीमा का पंजीयन, जानें आखिरी तारीख

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button