
International Yoga Day 2025: इस बार का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक खास संदेश के साथ आ रहा है — “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”। धमतरी ज़िले में मुख्य कार्यक्रम रत्नाबांधा स्थित हरदिहा साहू भवन में सुबह 7 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर। ज़िले के हर विकासखंड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग सत्र होंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 जून तक पंजीयन का मौका
योग दिवस में भाग लेने के लिए “योगा संगम” पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। प्रक्रिया बेहद आसान है — वेबसाइट खोलें, व्यक्तिगत/संगठन विवरण भरें, स्थान चुनें और OTP से सत्यापन करें। 20 जून अंतिम तिथि है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की है।
पंजीयन करने के लिए क्लिक करें- Yoga Sangam
सामाजिक संगठनों की भागीदारी, प्रशिक्षकों के साथ योग अभ्यास
इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी, रेडक्रॉस, गायत्री परिवार, कबीर मिशन जैसे संगठनों की सहभागिता होगी। योग अभ्यास का नेतृत्व करेंगी प्रशिक्षक संतोषी निम्बाडकर और उत्तरा गौतम। अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।



