CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जबकि बस्तर और सुकमा इलाके में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने 4 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं 28 जिलों में तीन घंटे के लिए हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

Today Weather News: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में सबसे अधिक 52.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, रायपुर और पुरी से होकर गुजर रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा

Raipur Today Weather News: राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert CG: मौसम विभाग ने 1 सितंबर को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, धमतरी, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर शामिल हैं।

बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना

CG Meteorological Department: विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चेतावनी में कहा गया है कि बारिश के साथ कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम खराब होने पर लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने और खुले स्थान या पेड़ के नीचे रुकने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Also Read: Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए आज आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button