CG Special Train News: खुशखबरी! दुर्गा पूजा पर यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

CG Durga Puja Special Train News: दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने खास पहल की है। इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सीमित फेरों के लिए चलेगी ताकि त्योहार के दिनों में लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

कब और कहां से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने जानकारी दी है कि गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)– शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। वहीं, वापसी में 08866 शालीमार–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध होगी। यानी यात्री दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरों की सुविधा ले पाएंगे।

यात्रियों के लिए क्या होंगी सुविधाएं

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें

  • 02 एसएलआरडी कोच
  • 05 सामान्य कोच
  • 08 स्लीपर कोच
  • 02 एसी-3 कोच
  • 01 एसी-2 कोच

दुर्गा पूजा पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर फैसला

हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। कई लोग घर जाने या अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ऐसे में अक्सर नियमित ट्रेनों में सीट पाना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सेवा से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर कामकाजी लोग, छात्र और परिवार के साथ सफर करने वाले यात्री इस अतिरिक्त ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन की टिकटें सामान्य बुकिंग काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगी। चूंकि यह ट्रेन सीमित दिनों के लिए चलाई जा रही है, इसलिए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक करने की सलाह दी गई है.

Also Read: Raipur Central Jail: उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी रायपुर सेंट्रल जेल से फरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button