छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता का निधन, बस्तर में होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार अस्पताल में जारी था। इलाज के दौरान रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अपनी माता के निधन की जानकारी स्वयं मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया कि उनकी पूज्य माताजी अब उनके बीच नहीं रहीं। इस दुखद खबर के बाद राजनीतिक गलियारों और बस्तर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

गृहग्राम भानपुरी में दी जाएगी अंतिम विदाई

मानकी देवी कश्यप का अंतिम संस्कार आज रविवार को उनके पैतृक गांव भानपुरी फरसागुड़ा में संपन्न होगा। परिजनों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे तक उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए निवास पर रखा गया है ताकि क्षेत्र के लोग और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

इसके बाद शाम 4 बजे राजकीय सम्मान और पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं ने केदार कश्यप की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Also Read: मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बंगलों का भी बिल बाकी: छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी 4550 करोड़ के घाटे में, आम उपभोक्ताओं की जेब कट रही

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button