धमतरी में टाइगर की वापसी: दुगली-गंगरेल वन क्षेत्र में मिले पैरों के निशान, वन विभाग ने 10 KM एरिया में अलर्ट जारी किया

धमतरी: Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले धमतरी में एक बार फिर बाघ के मूवमेंट की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से एक बाघ जिले के केरेगांव, दुगली और गंगरेल वन परिक्षेत्र में लगातार घूम रहा है। गुरुवार को बाघ के पैर के निशान (फुट प्रिंट) दिखाई देने के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

10 किलोमीटर के दायरे में जारी किया अलर्ट

धमतरी वन मंडल के डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि जिले में 5 से 6 दिनों से बाघ की गतिविधियों की सूचना मिल रही है।

  • मॉनिटरिंग जारी: वन विभाग लगातार टाइगर की मॉनिटरिंग कर रहा है और यह जानने की कोशिश कर रहा है कि वह किस तरफ बढ़ रहा है।
  • अलर्ट: विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को मुनादी कराकर उस क्षेत्र में नहीं जाने के लिए आगाह किया जा रहा है जहाँ वन्य प्राणी विचरण कर रहा है।

एफओ ने बताया कि यह वही बाघ है जो कुछ दिनों पहले सीतानदी टाइगर रिजर्व में घूम रहा था। यह सीतानदी होते हुए गरियाबंद पहुँचा और अब धमतरी में आया है। आगे की रणनीति के लिए वन विभाग बाघ के मूवमेंट का विश्लेषण कर रहा है।

Also Read: Online Electricity Bill: धमतरी जिले में ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान में हो रही दिक्कत, ‘सर्वर डाउन’ से उपभोक्ता परेशान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button