
CG Today Weather News: छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर में दिनभर खिली तेज धूप ने लोगों को उमस और गर्मी से परेशान किया। हालांकि शाम ढलते ही आसमान में छाए बादलों ने थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई। बीते 24 घंटों में मुंगेली और बलरामपुर जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
रायपुर में शाम तक गरज-चमक के साथ गिर सकती हैं बौछारें
Raipur Weather Update Today: राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार शाम या रात के वक्त शहर के कई इलाकों में गर्जना के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा ठंड
CG Weather Update: पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा। केवल मुंगेली और बलरामपुर में ही छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। दूसरी तरफ पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा।
चक्रवाती तंत्र से बदला सिस्टम, जाते-जाते मानसून कराएगा बारिश
Chhattisgarh Weather Today: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवाती परिसंचरण और हवा के कम दबाव की रेखा (द्रोणिका) के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा इस समय रायपुर से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसका असर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम की वजह से ही राज्य में बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।

अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी बादलों की आवाजाही
CG Weather Update Today:मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 7 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश भर में इसी तरह का मौसम बना रहेगा और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
Also Read: छत्तीसगढ़ कोल स्कैम से डॉ. कुमार विश्वास की मिले थे ₹25 लाख रूपये, जानिए क्या है पूरा मामला



