Breaking News: छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से भागे बाहर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार सुबह कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली और लोगों के दिल दहल उठे। सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के हल्के झटकों ने इलाके को हिला कर रख दिया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों की ओर भागे। कई लोग तब तक बाहर ही खड़े रहे, जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो गया।

4-5 सेकंड तक महसूस हुए झटके

लोगों के मुताबिक झटके करीब चार से पांच सेकंड तक महसूस किए गए। इस दौरान घरों में रखे बर्तन खनकने लगे, दरवाजे और खिड़कियां हिलती रहीं। अचानक हुए इस हादसे से लोग थोड़ी देर के लिए सहम गए। जो लोग उस वक्त सो रहे थे, वो भी घबराकर उठ गए और बाहर की ओर दौड़ पड़े।

कोई नुकसान नहीं, पर लोग सतर्क

अभी तक इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन स्थानीय लोग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं और दोबारा किसी भी संभावित झटके को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।

भूकंप का केंद्र और तीव्रता का इंतजार

अब सभी को भूकंप के एपिसेंटर और रिक्टर स्केल पर तीव्रता की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जिला प्रशासन या मौसम विभाग जल्दी ही इसको लेकर स्पष्ट जानकारी देगा।

क्या करें भूकंप के समय?

ऐसे हालात में हमेशा याद रखें – भूकंप के दौरान अगर घर में हों तो टेबल के नीचे छुपें या किसी मजबूत चीज़ के नीचे चले जाएं, लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें और बिजली के उपकरणों से दूर रहें। और सबसे जरूरी – घबराएं नहीं, बल्कि सतर्कता के साथ सुरक्षित जगह पर पहुंचें।

Also Read: CG Sai Cabinet Decision: साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, कृषि भूमि की कीमत, इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अवैध खनन जैसे कई प्रमुख बड़े फैसलों पर लगी मुहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button