छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में हाई-प्रोफाइल विवाद: IG और सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाए यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में एक सीनियर आईजी (IG) और एक सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) की पत्नी के बीच चल रहे गंभीर विवाद ने गहमा-गहमी पैदा कर दी है। यह मामला ‘पति, पत्नी और वो’ की तर्ज़ पर सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच समिति गठित, दोनों पक्षों के आरोप:

ChhattisgarhPoliceScandal: 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी की लिखित शिकायत के आधार पर, डीजीपी ने एक दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें एक महिला डीआईजी (DIG) और एक 2001 बैच के आईजी को शामिल किया गया है। दोनों पक्षों ने मीडिया में आकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

सब-इंस्पेक्टर की पत्नी का आरोप:

शिकायकर्ता महिला, जिसके पति महकमे में सब-इंस्पेक्टर हैं, ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर पिछले सात साल से शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने अपनी शिकायतों में निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो और डिजिटल साक्ष्य होने का दावा किया है।

आईजी डांगी का डीजीपी को पत्र: ब्लैकमेलिंग की 10 ‘हैरान करने वाली’ शर्तें

आईजी रतनलाल डांगी ने डीजीपी अरुणदेव गौतम को लिखित शिकायत दी है, जिसमें महिला पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया गया है। डांगी ने कहा है कि महिला ने उन्हें डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने पर मजबूर किया और ब्लैकमेलिंग के लिए 10 ऐसी शर्तें रखीं, जो किसी को भी चौंका सकती हैं।

आईजी द्वारा बताई गईं हैरान करने वाली शर्तें:

  1. अपनी पत्नी के साथ न बैठना, न बात करना, न कोई खरीदारी कराना।
  2. पत्नी को व्हाट्सएप्प पर ब्लॉक करना और उससे कोई संपर्क न रखना।
  3. पत्नी के साथ कोई तस्वीर न खिंचवाना, न ही जन्मदिन या सालगिरह मनाना।
  4. पत्नी के कमरे में न सोकर, रात 10 बजे के बाद घर की बालकनी में सोना और वहाँ से 8 घंटे की लाइव लोकेशन तथा वीडियो कॉल पर लाइट जलाकर ‘कोई और नहीं है’ दिखाना।
  5. सुबह 5 बजे से महिला का वीडियो कॉल चालू रहेगा, जिसे केवल वही काट सकेगी।
  6. परिवार के सदस्यों, यहाँ तक कि बेटों से भी बिना उसकी अनुमति के बात नहीं करना।
  7. वॉशरूम जाते समय, स्नान करते समय, वर्क आउट करते समय भी वीडियो कॉल चालू रखना जिससे यूरिन करते हुए, नहाते हुए दिखे, और इन पलों के स्क्रीनशॉट्स से ब्लैकमेल करना।
  8. आईजी की माँ के कैंसर के इलाज के दौरान और बहन की मृत्यु पर भी पत्नी को गाड़ी में या साथ में न लाने का दबाव डालना।
  9. जहर की शीशी लेकर कार्यालय आना और धमकी देना कि बात न मानने पर जहर पीकर झूठे मामले में फंसा देगी।
  10. झूठी कसम खाने का दबाव बनाकर नियंत्रण बनाए रखना।

अन्य गंभीर आरोप और षड्यंत्र का दावा:

SexualHarassmentAllegations: आईजी डांगी ने शिकायत में यह भी बताया है कि महिला ने उन्हें वसूली के झूठे रिकॉर्ड में फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर महिला ने ब्लेड से हाथ काटकर और आत्महत्या का नाटक करके डराया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि महिला ने वॉशरूम/बाथरूम की तस्वीरों को बेटों, समधी (मंत्री) और बहू को भेजकर उनके बड़े बेटे का तलाक करवाने की धमकी दी।डांगी ने यह भी दावा किया है कि करवा चौथ के दिन महिला की धमकी के कारण वह पत्नी के साथ पूजा में शामिल नहीं हो पाए, जिससे उनकी पत्नी को गहरा आघात लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। आईजी ने यह भी कहा कि इस षड्यंत्र में महिला का पति (सब-इंस्पेक्टर) भी बराबर का भागीदार है।

आईजी की गुहार

आईजी रतनलाल डांगी ने डीजीपी से निवेदन किया है कि महिला और षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना, आपराधिक धमकी, जबरन घर में घुसना एवं मानहानि जैसी उचित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवार को इस गंभीर मानसिक यंत्रणा से मुक्ति मिल सके।जाँच समिति जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की रिपोर्ट डीजीपी को सौंप सकती है।

Also Read: Special Educator Bharti 2025: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के आवेदनों की जांच पूरी, मान्य-अमान्य सूची जारी 22 अक्टूबर से करें दावा आपत्ति

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button