छत्तीसगढ़ में शराब दुकान में बवाल: शराब की बोतल में तैरता मिला कीड़ा, शराब प्रेमियों में डर का माहौल

रायपुर: राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक ग्राहक को अपनी खरीदी गई शराब की बोतल में कीड़ा तैरता मिला। जैसे ही यह बात फैली, दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई और पूरे इलाके में घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

शराब की बोतल में तैरता मिला कीड़ा, कर्मचारी बोले- “कुछ नहीं होता”

ग्राहक ने बताया कि उसने छेरीखेड़ी सरकारी दुकान से गोवा ब्रांड की देशी शराब की बोतल खरीदी थी। घर पहुंचने के बाद जब उसने बोतल को ध्यान से देखा, तो उसमें कीड़ा तैरता मिला। गुस्से में ग्राहक बोतल लेकर वापस दुकान पहुंचा और शिकायत की, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने न केवल उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया, बल्कि उससे बदसलूकी भी की।

ग्राहक का आरोप है कि शराब की पैकिंग में लापरवाही या मिलावट की वजह से ऐसा हुआ होगा। मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर सरकारी दुकान की निगरानी कौन कर रहा है?

दुकान में प्राइवेट कर्मचारी, निगरानी में बड़ी चूक?

जानकारी के मुताबिक, सरकारी शराब दुकानों में बीआईएस ठेका कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी तैनात हैं। ये कर्मचारी शराब बेचने का जिम्मा संभालते हैं, लेकिन गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसी की नहीं दिखती। हाल ही में राजधानी रायपुर में बिना होलोग्राम और नकली शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। अब कीड़े वाली बोतल मिलने से एक बार फिर सरकारी शराब दुकानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शराब प्रेमियों में डर का माहौल, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद शराब प्रेमियों के बीच डर और असमंजस का माहौल बन गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकारी दुकान में ही इस तरह की लापरवाही हो सकती है, तो आम जनता की सेहत का क्या होगा?

अब जनता की मांग है कि शराब दुकानों पर निगरानी बढ़ाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी मांग उठ रही है कि शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वतंत्र व्यवस्था बनाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Also Read: CG Train Cancelled Alert: अब पहले से मिलेगी ट्रेनों की रद्द होने की जानकारी, यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button