
रायपुर.CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम
Today Weather News: ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 2 दिन बाद नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे प्रदेश के मौसम पर सीधा असर पड़ेगा और वर्षा की गतिविधि और तेज हो सकती है।
पिछले 24 घंटे का हाल
IMD Alert: पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
Today Weather Update: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका सूरतगढ़ से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर ऊँचाई तक विस्तारित है। 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों में अलर्ट जारी किया है—
- ऑरेंज अलर्ट (मध्यम बारिश व वज्रपात की संभावना) : गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
- यलो अलर्ट (हल्की बारिश की संभावना) : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और अन्य जिले।
राजधानी रायपुर का मौसम
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
Also Read: छत्तीसगढ़ के युवक को विराट कोहली और डिविलियर्स का आया कॉल, गांव में खुशी की लहर



