VIDEO: DSP कल्पना वर्मा-दीपक टंडन केस में रोज नए खुलासे, कारोबारी की कपड़े उतारकर जमकर हुई पिटाई का पुराना वीडियो वायरल

रायपुर DSP Kalpana Verma-Deepak Tandon Case: डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के मामले में रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब एक वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ लोग दीपक टंडन को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। दीपक को जानने वाले लोगों का कहना है कि यह वीडियो कुछ साल पहले का है और मारपीट करने वाले लोग वे हैं जिनसे टंडन ने जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी। जब ये लोग अपने पैसे वापस मांगने पहुंचे तो दीपक टंडन गाली-गलौज करने लगे, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और उन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर उनकी पिटाई कर दी।

ठगी का आरोप: कपड़े उतारकर की गई मारपीट

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में पिटाई की घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। गुस्साए लोगों ने कारोबारी दीपक टंडन के कपड़े तक उतरवा दिए और जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना दीपक टंडन की ही होटल वेलकम श्री की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि टंडन पर ठगी और जमीन के मामलों में कई लोगों का पैसा हड़पने का आरोप है।

पिटाई की घटना पर दीपक टंडन ने साधी चुप्पी

हालांकि, इस मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपने साथ हुई इस घटना के बाद दीपक टंडन ने थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं। इस वायरल वीडियो और तस्वीरों से जुड़ी घटना की आधिकारिक जानकारी और दीपक टंडन का पक्ष जानने के लिए जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस पर पूरी तरह चुप्पी साध ली और कोई टिप्पणी नहीं की।

देखिये वीडियो वायरल-

https://twitter.com/dakshin_kosal/status/2000519536089735346?s=20

डीएसपी मामले में रोज नए खुलासे, तस्वीरों से बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि डीएसपी कल्पना वर्मा और दीपक टंडन का मामला पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, कभी नेताओं के साथ सेल्फी तो कभी अन्य कारनामे सामने आ रहे हैं। अब इस पिटाई के वीडियो के वायरल होने से यह विवाद और गहरा हो गया है और कारोबारी की विवादास्पद छवि को और बल मिला है।

Also Read: Viral Video: शादीशुदा प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पकड़े गए मशहूर कथावाचक, कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, पति ने की जमकर पिटाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button