छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी ड्रग्स सप्लाई पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, अजय चंद्राकर बोले- “अभी तो और नाम सामने आएंगे”

CG Politics News: छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी ड्रग्स सप्लाई मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “कांग्रेस में एक से एक नगीने हैं, अभी देखते जाइए और भी नाम सामने आएंगे।”

कांग्रेस पर अजय चंद्राकर का सीधा हमला

MLA Ajay Chandrakar: अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में चाहे ढेबर का बेटा हो या कोई और, पार्टी में ऐसे कई नाम हैं जिनका सच धीरे-धीरे सामने आएगा। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम केवल सफाई देना भर रह गया है, नीति से जुड़े मुद्दों पर वे कुछ नहीं बोलते।

बस्तर में बाढ़ प्रभावितों की मदद करने कांग्रेस की सहायता राशि की मांग पर तंज:

बस्तर में बाढ़ प्रभावितों की मदद को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार से राहत राशि की मांग की थी। इस पर चंद्राकर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “केवल पत्र लिखने से राहत राशि नहीं मिलेगी। दीपक बैज को बताना चाहिए कि कितनी राशि आई और कांग्रेस के लापता सांसद कितनी मदद कर रहे हैं।”

कांग्रेस की बैठकों पर व्यंग्य

राज्य कांग्रेस की बैक-टू-बैक बैठकों को लेकर भी अजय चंद्राकर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की बैठकें अक्सर आपसी लड़ाई सुलझाने के लिए होती हैं, न कि जनहित के मुद्दों पर। पवन खेड़ा को नोटिस मिला है, हो सकता है बैठक उसी पर चर्चा के लिए हो रही हो।”

राहुल गांधी पर पलटवार

राहुल गांधी के हालिया बयान “एटम बम के बाद हाइड्रोजन बम आएगा” पर पलटवार करते हुए चंद्राकर ने कहा कि “हमने नया सेमीकंडक्टर लॉन्च किया है और कांग्रेस उसे भी हाइड्रोजन बम से जोड़ रही है। कांग्रेस को देश की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए, न कि बेबुनियाद मुद्दों पर।”

ईडी की कार्रवाई को बताया सही

रायपुर और अन्य जिलों में ईडी की छापेमारी पर भी विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है और ऐसी जांच जारी रहनी चाहिए।

Also Read: Didi Ke Goth: ग्रामीण महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल, आज से “दीदी के गोठ” कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button