Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक मंत्रालय के महानदी भवन में शुरू हो गई है। ये साय सरकार की 29वीं कैबिनेट मीटिंग है, जिसमें कई बड़े मुद्दों पर मंथन हो रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक से कुछ बड़े और असरदार फैसले निकल सकते हैं, जिनका सीधा असर आम जनता से लेकर प्रशासनिक ढांचे तक पड़ेगा।

क्या-क्या हो सकता है एजेंडे में?

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा चल रही है। सरकारी योजनाओं की प्रगति, विकास परियोजनाओं की समीक्षा, नई नीतियों की घोषणा और बजट प्रावधानों पर विचार जैसे मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी कुछ बड़े एलान हो सकते हैं।

क्यों खास है ये बैठक?

साय सरकार की यह 29वीं कैबिनेट बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब राज्य में कई योजनाओं की रूपरेखा बन रही है और जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि सरकार कुछ ठोस कदम उठाएगी। इसके चलते इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही आगामी समय में विधानसभा सत्र और लोकल बोडी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी यह मीटिंग अहम मानी जा रही है।

नजरें फैसलों पर टिकी

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि कैबिनेट की इस बैठक में कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं, जो आने वाले महीनों में राज्य की सियासी दिशा तय कर सकते हैं। जनता की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं और सभी को इंतजार है कि सरकार की ओर से क्या-क्या नई घोषणाएं होती हैं।

फिलहाल मंत्रिपरिषद की बैठक जारी है, और जल्द ही सरकार की ओर से इसके फैसलों की आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।

Also Read: CG Ministers-MLAs Salary: अब ऑनलाइन मिलेगी मंत्री-विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च की नई वेबसाइट, एक क्लिक में देखे सभी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button