Pre B.Ed & D.El.Ed New Exam Date: अब 20 जुलाई को होगी प्री B.Ed और D.El.Ed की परीक्षा, यूनिवर्सिटी ने इस वजह से बदली परीक्षा की तारीख

Pre B.Ed & D.El.Ed New Exam Date: प्री B.Ed और प्री D.El.Ed की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने इन प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 29 जून 2025 को होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 जुलाई 2025 कर दिया गया है।

PSC परीक्षा से टकराव की वजह से बदली डेट

दरअसल, 29 जून को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा भी आयोजित की जानी है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की डेट एक ही दिन होने से छात्रों के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 24 मार्च 2025 को अधिसूचना क्रमांक 1421/शिक्षा/2025 जारी कर तारीख में बदलाव की जानकारी दी है।

छात्रों को राहत, अब बेहतर तैयारी का मिलेगा मौका

तारीख आगे बढ़ने से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें अब पर्याप्त समय मिलेगा ताकि बिना टेंशन के वे दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। साथ ही इससे परीक्षा केंद्रों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी टकराव की स्थिति से बचा जा सकेगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links):

🔗 आधिकारिक वेबसाइट
https://www.pssou.ac.in

🔗 प्री B.Ed / D.El.Ed परीक्षा सूचना
https://pssou.ac.in/EntranceExam

अगर आपने प्री B.Ed या D.El.Ed के लिए आवेदन किया है तो नई परीक्षा तिथि – 20 जुलाई 2025 (रविवार) को अपने कैलेंडर में नोट कर लें। विश्वविद्यालय जल्द ही प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह फैसला सराहनीय है। अब परीक्षार्थी पहले से बेहतर प्लानिंग के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। नई डेट पर नजर बनाए रखें और तैयारी में कोई कमी न छोड़ें

Also Read: CG VYAPAM BSC NURSING MODEL ANSWER 2025: BSCN और MSCN बीएससी और एमएससी नर्सिंग के मॉडल उत्तर जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button