CG Special Educator Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती कुल 100 पदों के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। यह अवसर राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
पद विवरण (Vacancy Details) Special Educator Job 2025
पद का नाम
पदों की संख्या
स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक)
20
स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक)
30
स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक)
50
कुल पद
100
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility) CG Special Educator Vacancy 2025
पद का नाम
आवश्यक योग्यता
स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक)
भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डी.एड. स्पेशल एजुकेशन उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता तथा RCI में पंजीकरण अनिवार्य।
स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक)
भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. स्पेशल एजुकेशन उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता तथा RCI में पंजीकरण अनिवार्य।
स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 50% अंकों सहित स्नातकोत्तर (हिन्दी/अंग्रेजी/इतिहास/राजनीति विज्ञान/समाजशास्त्र/संगीत में से किसी एक विषय में) तथा भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. स्पेशल एजुकेशन उत्तीर्ण एवं RCI में पंजीकरण अनिवार्य।
वेतन (Salary Details) Special Educator Online
पद का नाम
वेतन मैट्रिक्स स्तर
अनुमानित वेतनमान (₹ प्रति माह)
स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक)
लेवल–06
₹35,400 – ₹1,12,400 /-
स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक)
लेवल–08
₹47,600 – ₹1,51,100 /-
स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक)
लेवल–09
₹53,100 – ₹1,67,800 /-
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
गतिविधि
तिथि
नोटिफिकेशन जारी
28 जुलाई 2025
आवेदन प्रारंभ
07 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि
13 अक्टूबर 2025
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) CG Special Educator Vacancy Apply
CG Special Educator Vacancy Application form: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर के पदों पर यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो विशेष शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन करें और दस्तावेजों को सही तरीके से संलग्न करें ताकि आवेदन अस्वीकृत न हो। यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण विशेष शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।