मेकाहारा अस्पताल में लापरवाही का मामला, डिलीवरी के बाद महिला के स्टीच खुले, परिजन बोले- डॉक्टर देखने तक नहीं आए

रायपुर: राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के बाद महिला के लगाए गए स्टीच अचानक खुल गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं और समय पर मरीज को देखने तक नहीं आ रहे।

डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिला की हालत

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को महिला की डिलीवरी मेकाहारा अस्पताल में की गई थी। ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने स्टीच लगाए थे। इसी दौरान नवजात शिशु की तबीयत भी खराब हुई, जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा।

स्टीच खुले, डॉक्टर नहीं पहुंचे

परिजनों का कहना है कि 25 सितंबर की रात महिला के स्टीच काटे गए थे। इसके बाद अंदर के स्टीच भी खुल गए और तब से महिला लगातार दर्द में है। महिला के पति तबरेज का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आया। केवल नर्स ने आकर सफाई की और लौट गई।

परिजनों का आरोप, छुट्टी देने की कर रहे थे तैयारी

पीड़ित परिवार ने बताया कि डॉक्टर पहले कह रहे थे कि महिला को छुट्टी दे दी जाएगी। लेकिन अचानक स्टीच खुलने और तबीयत बिगड़ने के बाद भी कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Also Read: Baby Death After Vaccination: 2 महीने की बच्ची को लगातार लगा दिए 4 टीके, मासूम की मौत से मातम, स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button