CG Prayogshala New Vacancy 2025:- छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) ने 80 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही ऑनलाइन प्रारंभ होगी।
अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट एवं नोटिफिकेशन नियमित चेक करें।
ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
(Documents Required for Online Form – CG प्रयोगशाला भर्ती) ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास तैयार रखें:
आवेदक का आधार कार्ड
हाल ही का कलर फोटो एवं सिग्नेचर
सक्रिय मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र व अंकसूची (8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा)
आरक्षित वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र
सभी अभ्यर्थियों का निवास प्रमाण पत्र
यदि आवश्यक हो तो अनुभव प्रमाण पत्र
अन्य जानकारी विभागीय विज्ञापन (Notification) में उपलब्ध होगी
महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points of Vacancy)
ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित बातें ध्यानपूर्वक पढ़ें:
यह भर्ती पूर्णतः स्थाई (Permanent Govt Job) होगी।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (Online Apply) के माध्यम से होगी।
विभाग द्वारा 12 सितंबर 2025 को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है, आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
केवल ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन किया जाएगा (लिंक ऊपर दिया जाएगा)।
CG Prayogshala Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती 2025 (CG Prayogshala Vacancy 2025) राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। कुल 80 पदों पर निकली यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों – प्रयोगशाला परिचालक, तकनीशियन, सहायक, विसरा कटर, बोन कटर और सहायक ग्रेड-03 – के लिए है। इसमें न्यूनतम योग्यता 8वीं से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है, जिससे अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।